फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घास काटने गए किसान करंट लगने से मौत

Sun, 12 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के मेहदिया रामदत्त गांव निवासी 70 वर्षीय किसान रामगोविंद पाल की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामगोविंद पाल रोज की तरह सुबह जानवरों के लिए हरा चारा काटने बभनान-हलुवा मार्ग के किनारे बढ़या गांव के सिवान में गए थे। बताया गया कि झाड़ियों में उतरे गिरी एलटी लाइन के अर्थिंग तार की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और तार को हटा दिया। डायल 112 पुलिस टीम और बभनान चौकी पुलिस ने छानबीन की।
मृतक रामगोविंद पाल के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरती है, उसी पोल के नीचे दो तार जोड़कर सप्लाई दी जा रही थी। अर्थिंग का तार नीचे गिरा था। उसमें फंसने से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अगर उस समय कोई आसपास होता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। रामगोविंद पाल के परिवार में पत्नी लालमती, तीन पुत्र रामकुमार, शिवकुमार और सूरज तथा दो शादीशुदा पुत्रियां हैं। पत्नी लालमती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहां हादसा हुआ वह आरओडब्ल्यू (विवादित क्षेत्र) है, जहां विधिवत केबलीकरण नहीं हो पाया है। बताया कि आसपास के कुछ लोगों ने सिंचाई के लिए पोल के नीचे से अनधिकृत कनेक्शन ले रखा था, जिससे दुर्घटना हुई। प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें