बस्ती। किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए शासन ने अनिवार्य कर दिया है।
उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने बताया कि फाॅर्मर रजिस्ट्री में कृषक व उसके पिता का नाम, उसके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सहखातेदार होने की स्थिति में गाटा में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड संख्या एवं ई-केवाईसी का विवरण दर्ज किया जाएगा।
बताया कि किसानों का फाॅर्मर रजिस्ट्री तैयार होने के बाद उन्हें सिर्फ पीएम किसान सम्मान निधि ही नहीं, बल्कि केसीसी, फसल बीमा, एमएसपी, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त होगा। डिजिटल डाटा समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। डिजिटल डाटा तैयार होने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मिल सकेगा। संवाद