फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंफ्लेट से किसानों को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और कृषिकर्मी बांटेंगे बीस हजार पंफ्लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कृषि विभाग 20 हजार से अधिक पंफ्लेट छपवा रहा है। इसमें फसल कटाई, मड़ाई, बिक्री आदि करते समय सावधानियां और बचाव के तरीके बताए जाएंगे। पंपलेट को प्रधान व कृषि कर्मियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे वे संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक हो सकें।
विज्ञापन

फसल कटाई, मड़ाई व अन्य कृषि कार्यों को सशर्त लॉकडाउन में छूट प्रदान की गई है। शासनादेश के अनुसार किसान और श्रमिक फसल कटाई के समय एक दूसरे से कम से कम दो मीटर की सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। मुंह और चेहरे को हमेशा ढंके रहेंगे। कटी हुई फसल का बोझ इतने वजन का बांधे की अकेले उठा सकें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कृषि कार्यों को लॉक डाउन में सशर्त छूट प्रदान की गई है। किसानों को जागरूक करने के लिए बीस हजार से अधिक पंफ्लेट छपवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें