फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसान आईडी वेबसाइट ठप धान बेचने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। किसान आईडी की वेबसाइट नहीं खुलने से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों के एक सप्ताह के आश्वासन के बावजूद 12 दिन बाद भी स्थिति जस की तस है। किसान आईडी में जमीन का विवरण नहीं जुड़ पा रहा है, जिससे धान बिक्री प्रक्रिया बाधित है। बनकटी ब्लॉक के किसान रामचंद्र दूबे को अपनी 30 बीघा जमीन आईडी में जुड़वानी है। उनकी 13 धूर जमीन पर पहले से आईडी बनी है। एक माह से वेबसाइट नहीं खुलने से यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किसान राम चरन ने बताया कि अधिकारी वेबसाइट ऊपर से बंद होने की बात कह रहे हैं। बेटी की शादी के कारण रामचंद्र दूबे को आर्थिक परेशानी हो रही है। एडीओ कृषि बनकटी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सहज जन सेवा केंद्र से ही आईडी खुलेगी और गाटा चढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें