फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 02 Nov 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले-लाइनमैन की लापरवाही से गई किसान की जान
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के चौकड़ा गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में शनिवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने किसान की मौत हो गई। जिंदा होने की उम्मीद में परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दो लाइनमैन के खिलाफ कप्तानगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हादसे के बाद दोनों लाइनमैन अस्पताल से फरार हो गए।

चौखड़ा गांव में कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। वहां के रहने वाले परशुराम चौधरी शनिवार की सुबह एक निजी स्कूल के बगल अपने खेत में छोटे बेटे अशोक चौधरी के साथ काम कर रहे थे। खेत के बगल हाईटेंशन तार गिरा था। सुबह करीब 10 बजे तार गिरने की सूचना पर बिना शट डाउन लिए कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के खजुहा फीडर पर तैनात दो संविदा लाइनमैन पहुंचे और परशुराम चौधरी से कहा तार कहां गिरा है, चलो बताओ।
विज्ञापन

परशुराम चौधरी गिरा हुआ तार बताने के लिए आगे बढ़े ही थे कि 11 हजार बोल्ट के तार की चपेट में आ गए। पिता की चीख सुनकर अशोक कुमार दौड़कर आया। किसी तरह से आपूर्ति कटवाकर दोनों लाइनमैन और परिवार के लोग उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने परशुराम चौधरी (65) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर कप्तानगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी सहित आसपास गांव के लोग भी आ गए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें