फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खड़ी ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवक घायल

Sat, 02 Nov 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर खडौहां गांव के मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे अनियंत्रित बाइक रोड के किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दतुआखोर देवमी निवासी 35 वर्षीय शमशाद और दतुआखोर निवासी 30 वर्षीय सुलेह अहमद बाइक से कुरियार किसी काम से बाजार आए थे। वापस अपने घर देवमी जाते समय खडौहां मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। जहां पर चिकित्सक मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें