एसडीएम भानपुर आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल तहसीलदार, कानूनगो एवं हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जो भी अनुमन्य मदद संभव होगी उसका लाभ परिवार को दिलाया जाएगा।
प्रसव के दौरान पत्नी की हो गई थी मौत
करीब 15 वर्ष पहले राम भवन गुप्ता उर्फ भाटू की पत्नी ने प्रसव वेदना के दौरान दम तोड़ दिया था। इससे पहले उनकी चार बेटियां व एक बेटा पैदा हुए थे। बड़ी बेटी मंजू, बेटे प्रिंस, बेटी रंजू, अंजू की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी संजू की अभी शादी नहीं हुई है। बेटा प्रिंस पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसे फोन करके घटना से अवगत करा दिया गया है।