फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उपभोक्ता विवाद आयाेग की सदस्य रंजना को दी विदाई

Thu, 13 Jul 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला उपभोक्ता विवाद आयोग बस्ती में महिला सदस्य रंजना श्रीवास्तव का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हाे गया। कार्यालय में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ताओं की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें आयोग के कर्मचारियों ने उपहार भेंटकर किया।
विज्ञापन

न्यायाधीश/अध्यक्ष अमरजीत वर्मा ने कहा कि मेरे साथ रंजना का कार्यकाल कम रहा, लेकिन न्यायिक कार्यों में उनका योगदान हमेशा उत्कृष्ट दिखा। उपभोक्ता आयोग के सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायिक कार्यों में सहयोग देने से रंजना कभी पीछे नहीं हटीं। आयोग के मध्यस्थ महादेव प्रसाद दुबे ने कहा कि सेवा काल में रंजना सदैव फरियादियों के पक्ष में रहीं। सिविल बार के महामंत्री शिवपूजन मिश्र एवं यंग बार के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने कहा कि व्यक्ति अपने कार्यों के नाते ही जाना जाता है यह गुण रंजना में भरपूर है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विजय कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर मध्यस्थ आशुतोष भारती, अशोक वर्मा, अधिवक्ता संजीव भट्टाचार्य, पवनसुत ओझा, पेशकार सत्येंद्र कुमार, स्टेनो टीवी सिंह, आशीष मिश्र, अनूप पांडेय, बृजलाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें