फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिया के ऊपर से लड़खड़ाकर नहर में गिरा, मौत

Thu, 13 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पिपराचंद्रपति गांव के पास सरयू नहर की पुलिया पर बैठा युवक लड़खड़ाकर पानी में गिर गया। करीब 12 घंटे बाद घटनास्थल से करीब साढ़े तीन सौ मीटर दूर गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग भी घटना से सन्न हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिपराचंद्रपति निवासी रामनेवास उर्फ लोहे (48) पुत्र रामराज गौड़ मेहनत-मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह गांव के पास से गुजरी सरयू नहर खंड चार की पुलिया पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से देर रात 12 बजे तक खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। बुधवार की सुबह पांच बजे से थानाध्यक्ष महेश सिंह की अगुवाई में दोबारा सर्च अभियान गोताखोरों की मदद से शुरू किया गया। सुबह करीब आठ बजे रामनेवास का शव बरामद कर लिया गया। परिवार में पत्नी मालती के अलावा तीन बेटे व दो बेटियों की जिम्मेदारी उन पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें