फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रूट डायवर्जन से बढ़ जाएगा किराया, सफर भी होगा लंबा

Sun, 13 Jul 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्ट किया जाना है। परिवहन निगम की बसें दूसरे रूट से चलाई जाएंगी। बदले रूट से लखनऊ की दूरी बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। वैसे, इस बोझ को कम करने के लिए परिवहन निगम ने कवायद शुरू कर दी है। एआरएम आयुष भटनागर ने शनिवार को कर्मियों के साथ बैठक की। तय किया कि कम दूरी वाले वैकल्पिक मार्ग से बसों काे लखनऊ तक चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों पर अधिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन

पिछले साल मनौरी-डुमरियागंज रोड बेंवा होकर उतरौला और वहां से गोंडा, जरवल रोड, बाराबंकी होकर बसें लखनऊ जा रही थीं। दूसरा मार्ग कलवारी-टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था। इस रूट से बसें लखनऊ भेजी जा रही थीं।
एआरएम ने बताया कि इस बार बस्ती से लखनऊ जाने वाली बसों के लिए जिला अस्पताल से सोनूपार, कंपनीबाग से सोनूपार होते हुए महादेवा, लालगंज कुदरहा, कलवारी से टांडा व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर लखनऊ का रूट तय किया जा रहा है। रूट डायवर्जन से लखनऊ की दूरी 30 से 35 किमी बढ़ जाएगी। यात्रियों को 35 से 40 रुपये अतिरिक्त किराया वहन करना होगा। वहीं, दूसरा मार्ग डुमरियागंज मार्ग होकर भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें