बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के पठान टोले में हुए नकली मोबिल का कारोबार
पिछले ढाई साल से चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। ये लोग
कानपुर व आगरा से सस्ते मूल्य पर नकली मोबिल, डिब्बे और स्टिकर मंगाते थे।
बाद
में ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बे में उसे पैक कर उस पर उनका स्टीकर लगाकर
मार्केट में सप्लाई करते थे। शुक्रवार को एसपी शिवहरि मीणा के समक्ष दोनों
अाराोपी इमरान व विकास ने बताया कि वे ढाई साल से इस कारोबार में लगे थे।
इस
कारोबार का मास्टर माइंड विकास उर्फ प्रिंस है। विकास ने बताया कि वह आगरा
और कानपुर से नकली मोबिल मंगाने के साथ ही कंपनियों के डिब्बे और स्टीकर
भी मंगाता था। नकली मोबिल सौ रुपए लीटर मिल जाता था।
उसे वह अपने
कारखाने में ही पैक करता था। इसे मार्केट में डेढ़ सौ रुपये प्रति लीटर के
हिसाब से बेचा जाता था। नकली मोबिल को मौलिक बनाकर उसे दुकानों पर पहुंचाने
का काम इमरान करता था।
इमरान ने बताया कि नकली मोबिल की सप्लाई
बस्ती के बजाय सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में की जाती थी। नकली मोबिल आगरा
और कानपुर से एक ट्रांसपोर्टर के जरिए आता था।
एसपी ने बताया कि
गुरुवार को प्रभारी स्वाट टीम प्रदीप कुमार सिंह और चौकी प्रभारी दक्षिण
दरवाजा सर्वेश राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नकली मोबिल ऑयल के धंधेबाज
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। तीसरा अभियुक्त पप्पू उर्फ जगदंबा
प्रसाद कसौधन पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी पठान टोला थाना पुरानी बस्ती की
गिरफ्तारी शेष हैं।
छापे में13 कंपनियों के मोबिल 1889 लीटर, नौ
खाली ड्रम, पांच 25 लीटर के खाली गैलन, एक लीटर के 400 खाली डिब्बे, एक
बोरी ढक्कन, अटैची और झोले में रखे विभिन्न कंपनियों के करीब सात हजार
रैपर मिले थ्ाे।
इसके अलावा दो तेल निकालने की मशीन, एक गेज मीटर,
दो कीप, झोले में लेन-देन रजिस्टर व विभिन्न खातों में जमा रुपयों की
पर्चियां, तीन मोबाइल सेट आदि बरामद हुए हैं। इमरान ने बताया कि बरामद
मोबिल ऑयल नकली है। पठान टोला निवासी पप्पू उर्फ जगदंबा प्रसाद गुप्ता अपने
घर पर ही पैकिंग करता था।
एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि नकली मोबिल
खरीद कर उसे असली का रूप देकर ग्राहकों को बेचने वाले दुकानदारों की
शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज
किया जाएगा।
पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिए
ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार कर रही है। एसपी ने स्वाट टीम और पुरानी
बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की
है।