फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: असली की आड़ में खपा रहे नकली सोना... मालामाल हो रहे धंधेबाज

Sat, 15 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सहालग के सीजन में असली की आड़ में नकली सोना भी खपाया जा रहा है। धंधेबाजों के तिकड़म से सोना कारोबार उबर नहीं पा रहा है। शादी-ब्याह के नाते सोने-चांदी के आभूषणों की डिमांड बढ़ी हुई है। इसका फायदा धंधेबाज उठा रहे हैं।
नेपाल और बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा सोना भी इस आपाधापी में तेजी के साथ खप रहा है। आजकल सोने के आभूषण लेते समय सावधान रहने की जरूरत है, वरना खरा सोने की जगह खोटा सोना मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

सोना लेते समय उसकी शुद्धता की पूरी छानबीन करिए। हाल माॅर्किंग वाले सोने के आभूषण ही बेचने के लिए दुकानदार अधिकृत हैं। इसमें दो कैटेगरी की शुद्धता निर्धारित है।
हाल मॉर्किंग में 75 प्रतिशत और 91.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का आभूषण प्रतिष्ठित दुकानों पर बेचा जाता है। इसके अलावा आरबीआई का मोहरयुक्त सोने के बिस्किट में 99.99 प्रतिशत तक शुद्धता की गारंटी है।
जानकार बताते हैं कि धंधेबाज इससे इतर सोने के आभूषण एवं बिस्किट की आपूर्ति बाजार में कर रहे हैं। आकर्षक डिजाइन एवं मेकिंग की आड़ में मॉर्किंग वाले सोने कम बेचे जा रहे हैं। जागरूक ग्राहकों को ही असली सोना उपलब्ध कराया जा रहा है।
आजकल शादी विवाह के नाते आभूषण की खरीदारी तेज हो गई है। ऐसे में मॉर्किंग वाला सोना खरीदना ही अकलमंदी है। वरना खरा सोना के चक्कर में खोटा सोना घर पहुंच जाएगा।
धंधेबाज सोने की खरीदारी पर छूट का प्रलोभन देकर खोटा सोने का आभूषण 85 प्रतिशत शुद्धता बताकर बेच दे रहे हैं। इसमें सोने के भाव का 15 प्रतिशत मेकिंग चार्ज शामिल कर सौ प्रतिशत मूल्य वसूल कर रहे हैं।
जीएसटी से बचने के लिए ग्राहक को इसकी पक्की बिल नहीं दी जा रही है। आभूषण के साथ हाथ से लिखी हुई पर्ची थमाई जा रही है, जिसका जीएसटी में ऑनलाइन कोई रिकार्ड नहीं रहता है।
कस्बों में खपाया जा रहा खोटा सोना ःशहर से लेकर आसपास के कस्बों और ग्रामीण इलाकों की कई सराफा दुकानों में बड़े पैमाने पर खोटा सोना (दो नंबर) खपाया जा रहा है।
जीएसटी के एक अधिकारी ने बताया कि धंधेबाज पक्की पर्ची पर प्रतिमाह साढ़े तीन लाख और सालाना लगभग 40 लाख रुपये के सोने-चांदी की खरीद-बिक्री दिखाकर कार्रवाई से बच जा रहे हैं। सोने को कच्चे पर्ची पर खपा रहे हैं। लगन में इसकी खपत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे करें सोने की शुद्धता की जांच ःआप सोने की शुद्धता की जांच कई तरीकों से कर सकते हैं। सोना खरीदते समय आपको हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। हॉलमार्क पर अगर 375 लिखा है तो वह 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। अगर हॉलमार्क 750 लिखा है तो यह सोने की 75 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है।
सोना खरीदते समय आपको उसका कैरेट भी चेक करना चाहिए। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें