फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बना संपत्ति हड़पने की साजिश

Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर संपत्ति हड़पने के मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सेहरिया निवासी महेश प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया है पिता अंबिकेश्वर सिंह जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक थे। 30 जून 2012 को सेवानिवृत्त हो गए। आरोप है कि विपक्षियों ने पिता की संपत्ति हड़पने के लिए उनका फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र 12 नवंबर 2013 को जारी करा लिया।
जबकि पिता जीवित हैं और पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। ग्राम प्रधान किरन सिंह की ओर से 30 सितंबर 2024 को उनका जीवित प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है। आरोप है कि विपक्षियों ने 24 सितंबर को परशुरामपुर बाजार में उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा और मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फूल कुमार निवासी गंगौरा थाना मुंडेरवा, कौशल किशोर दास ठाकुर रामजानकी मंदिर अयोध्या, विकास यादव निवासी रतनपुर थाना महुली संतकबीरनगर, रामसजीवन निवासी महादेवा थाना हर्रैया, रामबचन यादव निवासी सुजानपुर थाना गोसाईगंज अयोध्या, अश्वनी प्रकाश निवासी थाना महानगर लखनऊ, रमेश सिंह, अब्दुल रहमान, सलमान और पुष्पा मिश्रा निवासी गुदनूपुर थाना परशुरामपुर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें