फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव कराएंगे: डीएम

Mon, 23 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
तहसील सभागार मे डीएम प्रभुनरायन सिंह और एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता किया।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से बस्ती के डीएम बनाए गए प्रभु नारायण सिंह ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की प्राथमिकता गिनाई है। बागपत में डीएम रहते चुनाव करा चुके प्रभु नारायण सिंह ने पत्रकारों से चुनाव में सहयोग की अपील की। कहा कि किसी प्रकार की अराजकता, प्रलोभन या अन्य किसी तरह से मतदाताओं को प्रभावित करने की जानकारी हो तो तत्काल कंट्रोल रूम को बताया जाए पूरी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। पत्रकारों के साथ ही कोई भी आम जन गड़बड़ी की जानकारी फोननं- 05542-247128 दे सकता है। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस की टीम सक्रिय है। वाहनों की लगातार जांच भी हो रही है। पुलिस की ओर से फ्लाइंग स्क्वाट भी लगाई गई है। जीपीएस के माध्यम से उनकी भी निगरानी की जा रही है। मीडिया बंधुओं के सहयोग और शिकायत को भी संज्ञान में लिया जा रहा है। आम जनता में मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान किया है। प्रेस वार्ता में डीएम और एसपी के अतिरिक्त सूचना अधिकारी मुरलीधर सिंह, व अन्य कई अफसर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें