फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीच शहर में फैक्टरी...पौने तीन क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा

Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान बरामद पनीर को गड्ढे में डालकर नष्ट कराते कर्मी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पिकौरा शिवगुलाम के मंगला कॉलोनी में बृहस्पतिवार को मिलावटी पनीर बनाने का कारखाना पकड़ा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कारखाने में बरामद 2.80 क्विंटल पनीर नष्ट कराया। गंदा नाला के बगल में पंजीकृत डेयरी में मिलावटी पनीर और अन्य खाद्य सामग्री बनाने का खेल चल रहा था। जांच टीम ने
विज्ञापन

पनीर के साथ ही पामोलीन ऑयल, रेडीमेड बूंदी और बड़ी मात्रा में केमिकल से तैयार किया गया दूध बरामद किया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे गंदा नाला के पास स्थित एक मकान में छापा मारा गया। गेट के अंदर बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर बनाने का खेल चल रहा था। जांच में पता चला कि गौरव डेयरी के नाम से पंजीकृत फर्म यह मकान किराए पर लेकर काम करती है।
हालांकि मकान के भीतर या बाहर डेयरी का कोई बोर्ड नहीं लगा था। जांच टीम ने बताया कि वहां केमिकल और पाउडर के दूध में खराब गुणवत्ता का पामोलीन ऑयल मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। बाहर गंदगी फैली हुई थी और मक्खी-मच्छरों की भरमार थी।
विज्ञापन

छापे के दौरान 50 टिन पामोलीन ऑयल बरामद किया गया। टीम ने नमूना लेकर इसे सील करा दिया। इसके अलावा केमिकल से तैयार किया गया कई ड्रम दूध भी पकड़ा गया जिसे टीम ने नाले में डलवा दिया। केमिकल से तैयार दूर डाले जाने से गंदे नाले का काला पानी कुछ देर के लिए सफेद हो गया। यह देख मोहल्ले के लोग दंग रह गए। इस दौरान 2.80 क्विंटल मिलावटी पनीर गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया गया।
चीफ फूड इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में पनीर का जखीरा बरामद हुआ। केमिकल से तैयार दूध से पनीर बनाने में चिकनाई के लिए पामोलीन ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था।
गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया मिलावटी पनीर : जांच टीम ने बरामद 2.80 क्विंटल पनीर जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर उसमें डलवा दिया। टीम ने बरामद दूध का भी नमूना लिया और जांच के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि सस्ते दाम पर यह मिलावटी पनीर बाजार में खपाया जाता था। इसके अलावा लड्डू बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली चार बोरी बूंदी भी बरामद की गई। जानकारों ने बताया कि केमिकल से बने दूध से क्रीम निकालकर धंधेबाज इसका घी भी बनाकर बेचते हैं। इसके बाद पामोलीन ऑयल मिलाकर पनीर तैयार करते हैं। इससे पनीर में चिकनाई बनी रहती है।
मांग बढ़ते ही सक्रिय हो गए धंधेबाज : इस समय शादी-समाराेह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की वजह से दूध-पनीर की खपत बढ़ गई है। धंधेबाज मिलावटी दूध और इससे पनीर तैयार करके लोगों की मांग पूरी कर रहे हैं और मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार केमिकल से तैयार दूध और पामोलीन ऑयल से पनीर तैयार करने में लागत कम आती है और बाजार में सस्ते दाम पर इसे खपाना भी आसान होता है। इस धंधे से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें