फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का प्रभाव : आंख में संक्रमण के मरीज बढ़े

Mon, 18 Mar 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोज आ रहे 30 से 40 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम बदलने के चलते आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। चुनचुनाहट के बाद आंखें लाल हो जा रही हैं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोजाना इस समस्या से पीड़ित 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। किसी को आंख में संक्रमण की दिक्कत है तो किसी को त्वचा संबंधी परेशानी।
बीते दिनों बारिश के कारण तापमान में कमी के बाद अब तेज धूप निकल रही है। ऐसे में जिला अस्पताल में आम दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज आ रहे हैं। जनरल फिजिशियन, त्वचा रोग और नेत्र रोग की ओपीडी में अधिक भीड़ हो रही। वहीं बच्चों में आंख के संक्रमण की समस्या सामने आ रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शारिब सुहेल ने बताया कि आंख में संक्रमण के रोगी अधिक आ रहे हैं। इन्हें जुकाम के साथ आंख में संक्रमण हो रहा है। आंखो में सूजन, जलन, पानी आने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


यह संक्रमण से फैलता है। संक्रमित को परिवार में अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। दिन में कई बार आंख को ठंडे पानी से धोएं। अनावश्यक धूप में जाने से बचें। धूप का चश्मा लगाकर रखें।
विज्ञापन


...
बिना चिकित्सीय सलाह न लें दवा
मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि साफ-सफाई का ध्यान रखें। बाहर से आने के बाद हाथ-पैर को धोएं। बुखार अथवा अन्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। डॉक्टर के परामर्श के बिना दवाएं न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें