जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग में बढ़ गए रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धूप, धूल और कण आंखों में पहुंचने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। आंखों में खुजली और करकराहट हो रही है। आंख रगड़ने से कॉर्निया में घाव भी मिल रहा है।
जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के डॉ. शारिब सुहेल ने बताया कि हवा चलने से धूल उड़ रही है। खेती-बाड़ी का भी काम चल रहा है। इससे हवा में अति सूक्ष्म कण और परागकण उड़ रहे हैं, जिनके आंखों में जाने से एलर्जी बढ़ रही है।
इससे जलन, खुजली, आंखों से पानी गिरना, आंख लाल होने की परेशानी हो रही है। आंख रगड़ने से कॉर्निया में घाव भी मिल रहा है। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। इनको दवा देने के साथ बचाव भी जरूरी है।
..
यह करें बचाव
- घर से बाहर जाते वक्त चश्मा पहनकर चलें।
- आंखों में दर्द होने पर ठंडे पानी से सिकाई करें।
- साफ पानी से आंखें धोएं, रगड़ें नहीं। डॉक्टर से परामर्श लेकर ड्रॉप डालें।
- वाहन चला रहे हैं तो हेलमेट पहनें और शीशा बंद रखें।