फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर बाहरी मिले

Sun, 30 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन रविवार को भी चार केंद्रों पर किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एक केंद्र पर बाहरी व्यक्ति मिलने पर जेडी नाराज हो गए। प्रधानाचार्य का निर्देश दिया कि दोबारा बाहरी व्यक्ति का प्रवेश केंद्र पर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए चार केंद्र बने हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों पर सुबह 10 बजे परीक्षकों को पहुंच जाना है और शाम चार बजे तक निर्धारित कापियों का मूल्यांकन करके ही बाहर निकलना है। इसके चलते 11 बजे गेट बंद करके तीन बजे खोला जाएगा। औचक निरीक्षण पर निकले संयुक्त शिक्षा निदेशक संतराम सोनी पहले राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर दो बाहरी व्यक्ति परिसर में घूमते मिले। पूछताछ की तो एक परीक्षक ने बताया कि वे नंबर बढ़वाने के लिए आए थे। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य को शख्त हिदायत दी कि दोबारा बिना परिचय पत्र के अंदर घूमते कोई भी व्यक्ति नहीं मिलना चाहिए। मूल्यांकन में पूरी गोपनीयता बरती जानी है। किसी तरह की हिलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कई कमरों के पंखे चल नहीं रहे थे। जिन्हें ठीक कराने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिया। परीक्षकों के चाय, पानी का स्टाल लगाने की अंदर व्यवस्था करने को कहा।  जिससे परीक्षकों को बाहर न जाना पड़े। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में ऊपरी मंजिल पर शिक्षकों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। कमरों के पंखे भी नहीं चल रहे थे। जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया। सक्सेरिया इंटर कालेज में परीक्षकों के कमरों का निरीक्षण जेडी ने किया। खराब  पंखों सही कराने का निर्देश प्रधानाचार्य ओपी श्रीवास्तव को दिया।             
विज्ञापन


जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शबनम यादव के अनुसार केन्द्र पर एक लाख 75 हजार कापियां आई हैं। अभी तक 19468 कापियां तीन दिनों में जांची जा चुकी हैं। जीआईसी में दो लाख 25 हजार इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं में रविवार तक 26112 कापियों का मूल्यांकन हो चुका था। प्रभारी प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह के बताया कि 538 परीक्षकों में 149 गैर हाजिर रहे। शिक्षकों के लिए अंदर ही स्टॉल की व्यवस्था की गई है। 
श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की एक लाख 14 हजार 249 कापियों का आवंटन हुआ है।  प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने बताया कि इसमें 15362 कापियां जांची जा चुकी है। आरएस इंटर कालेज सक्सेरिया में एक लाख 15 हजार कापियों बोर्ड से आई हैं। इसमें 360 परीक्षकों ने 23851 कापियों का मूल्यांकन तीन दिन में किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें