बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बैक पेपर और अंक सुधार में फाॅर्म आवेदन करने के लिए एक और मौका दिया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो आवेदन करना चाहते हैं वह बढ़ी तिथि के अनुसार फाॅर्म भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय से करीब 80 महाविद्यालय संबद्ध हैं। एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने बताया कि बैक पेपर, अंक सुधार, रिअपियर का परीक्षा फाॅर्म भरा जा रहा है। जो छात्र-छात्राएं अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वह कॉलेज में संपर्क कर कंप्यूटर सेक्शन में आकर फाॅर्म जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी 10 अक्तूबर तक यह तिथि थी, जिसे विश्वविद्यालय की अनुमति के बाद बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जो भी छात्र-छात्राएं बीए, बी.कॉम, एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
-
10 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं छात्रवृत्ति फाॅर्म
एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जो छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं वह अपना फाॅर्म 10 अक्तूबर तक बायोमेट्रिक कराते हुए जमा कर सकते हैं। इसके लिए नोटिस बोर्ड पर नोटिस की काफी चस्पा कर दी गई है।