बस्ती। जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन होता है, उसका असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर देखने को मिलता है। ठंड के मौसम में कोहरे के चलते दिसंबर माह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है, इस समय मौसम में परिवर्तन हो रहा है, कि अधिकांश ट्रेन अपने निर्धारित समय से रफ्तार पकड़ रही है, जबकि कुछ ट्रेनें अभी भी कई घंटे की देरी से चल रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों को अभी भी मौसम की मार झेलनी पड़ रही है, तमाम ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही है, रेलवे प्रशासन का मानना है, कि जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन होगा और गर्मी का मौसम आएगा कि ट्रेन अपने समय से चलने लगेंगी। इस समय कुछ स्थानों पर कोहरे के कारण ट्रेनों को लेट होना पड़ रहा है।
इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। रेलवे समय सारणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेन विलंब से चल रही है, उनमें शनिवार को जाने वाली नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 4:57 बजे आने का समय था, लेकिन 12 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 7 बजे के बाद स्टेशन पर आई।
जबकि गोरखधाम सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से चल रही है, इस ट्रेन को सुबह 8:19 बजे आने का समय था, लेट होने से शाम को 7:30 बजे स्टेशन पर पहुंची।
इसी तरह बरौनी-नई दिल्ली अप एक्सप्रेस 3 घंटे, मदार से दरभंगा को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 4:30 घंटे, आनंद विहार से छपरा को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 4:15 घंटे व नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5:30 घंटे की देरी से चल रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले कोहरे की वजह से ट्रेनें काफी विलंब से चल रही थी, लेकिन अब मौसम में परिवर्तन हो रहा है, अधिकांश ट्रेन समय से चल रही है, कुछ हिस्सों में अभी भी कोहरे का असर है।