रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री। संवाद
बस्ती। एक बार फिर बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को जाने वाली गोरखपुर-राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटे देरी से चल रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेनों पर कोहरे का असर दोबारा पड़ने लगा है, कई ट्रेन काफी देरी से चल रही है, जिससे सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है, रेलवे समय सारणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल नहीं है, उनमें गोरखपुर-राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे आने का समय था। लेकिन 12 घंटे लेट होने से अब यह ट्रेन रविवार रात 1:30 बजे के बाद आने की संभावना है, इसी तरह गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 8:19 बजे आने का समय था, लेकिन लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4 बजे के बाद स्टेशन पर आई।
जबकि दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे, जननायक एक्सप्रेस 2:30 घंटे और बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से चल रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया था, उनमें जनसेवा एक्सप्रेस और गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही।