बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। कोहरे के चलते प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेनों को कई घंटे तक लेट होना पड़ रहा है। बुधवार को दरभंगा अमृत भारत डाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 23 घंटे की देरी से चल रही है।
पिछले दो-तीन दिनों से दिन में धूप मिलने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है, मगर रात में ट्रेन की प्रतीक्षा मुश्किल हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते जाने वाली दरभंगा अमृत भारत डाउन एक्सप्रेस को रात 2:56 बजे आने का समय था। 23 घंटे लेट होने से बृहस्पतिवार रात एक बजे आने की संभावना है।
ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को आधी रात तक ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ेगा। रेलवे समय सारणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। उनमें शहीद एक्सप्रेस 6:30 घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, जननायक एक्सप्रेस 4:30 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3:30 घंटे,दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल पांच घंटे, भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे व दरभंगा क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से चल रही है।