फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से सवाल पूछेंगे जगत पासवान

विज्ञापन
जगत पासवान - फोटो : BASTI
विज्ञापन
परीक्षा से जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली के छात्र का हुआ चयन
विज्ञापन

20 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में पीएम से होंगे रूबरू
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली(बस्ती)। जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में अध्ययनरत 12वीं के छात्र जगत पासवान 20 जनवरी को दिल्ली में पीएम से परीक्षा एवं शिक्षा विषय पर सीधे प्रश्न पूछेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सवाल पूछने के लिए जगत का चयन परीक्षा के माध्यम से हुआ है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए हाल ही में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए देश भर से करीब तीन लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इन छात्रों को शिक्षा से संबंधित एक विषय पर निबंध प्रतियोगिता पास करनी थी। जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने इसके आवेदन कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें 12 वीं के छात्र जगत पासवान को सफलता मिली। कार्यक्रम में आगामी 20 जनवरी को पूरे देश से लगभग दो हजार और उत्तर प्रदेश से कुल 82 छात्र हिस्सा लेंगे। इसमें जगत पासवान जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीके यादव एवं अन्य शिक्षकों ने जगत की सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें