फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भारतीय सैनिकों के जज्बे से गदगद हैं पूर्व सैनिकद

Fri, 09 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और पाकिस्तान में आतंकियों को मार गिराने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पाकिस्तानियों को मारने का जज्बा केवल भारतीय सैनिकों के पास है। सेना के इस कदम से क्षेत्र के पूर्व सैनिक भी गदगद हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज के रखिया निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन दिनेश सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई आतंक के आकाओं काे चेतावनी है। देश के लिए अगर जरूरत पड़ी तो भूतपूर्व सैनिकों को लेकर पाकिस्तान खत्म कर दिया जाएगा।
छावनी क्षेत्र के बैदबड़ेरिया गांव निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप कुमार श्रीवास्तव को ने बताया कि हम देश के लिए फिर से हथियार और उठा लेंगे और पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेंगे। उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। पहलगाम में आतंकियों के हमले का भारतीय सेना ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव के युवा राना मनीष सिंह ने भारतीय सैनिकों की सराहना की। कहा कि पहलगाम में शहीद हुए लोगों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें