बस्ती। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे शहर के गांधीनगर क्षेत्र में टाउन क्लब के सामने स्थित मशीनरी स्टोर में आग लग गई। दुकान मालिक रविंद्र नाथ ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर के लिए निकल गए थे। थोड़ी ही देर बाद उन्हें दुकान से धुआं निकलने की जानकारी मिली। वह दुकान पहुंच गए। पड़ोस के लोगों की मदद से आग बुझाने लगे। फायर ब्रिगेड भी आ गया। आग पर काबू पा लिया गया। विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। संवाद