फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोपहर की गुनगुनी धूप भी नहीं पहुंचा सकी राहत

Fri, 10 Jan 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। तापमान में एक डिग्री भले ही बृहस्पतिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई हो। मगर, सुबह के समय ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। इस दौरान बादलों से घिरा सूरज दिखा। कुछ समय तक सूरज का लुकाछिपी का खेल जारी है। दोपहर करीब 12 से तीन बजे तक गुनगुनी धूप निकली तो बाजारो में चहल-पहल बढ़ गई।
गांधीनगर में लोग सामान की खरीदारी करते दिखे। दोपहर के तीन बजते ही सूर्य छिप गया। इस बीच अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शीतलहर का दौर अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिन बर्फीली हवा के साथ बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ने वाले देरी से बिस्तर छोड़ रहे हैं। जिन परिवारों में गीजर आदि की सुविधा नहीं है, उन परिवारों में ठंडे पानी से स्नान करने करने में कठिनाई हो रही है। घरों में महिलाओं को ठंड के कारण दैनिक कार्य करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह जिला महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री ठिठुरते नजर आए। भटनी-अयोध्या धाम पैसेंजर से उतरे यात्री ठिठुरते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी के मुताबिक, मौसम में उतार-चढ़़ाव से सतर्क रहने की जरूरत है। भले ही धूप हो। मगर, पूरे शरीर को गर्म कपड़े से ढक कर रहें। बीपी और हृदय रोगी दवाएं न छोड़ें। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें