राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
यूपी बोर्ड : मूल्यांकन केंद्रों पर डिप्टी हेड और परीक्षकों ने दर्ज कराई उपस्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की काॅपियों का मूल्यांकन कल 19 मार्च से दो अप्रैल तक चार केंद्रोें की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को केंद्रों पर डिप्टी हेड और परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रधानाचार्य और मूल्यांकन केंद्र प्रभारी ने दिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा की करीब पौने छह लाख काॅपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए सुबह से ही केंद्रों पर डिप्टी हेड और परीक्षकों को जुटना शुरू हो गया था। उपस्थित दर्ज कराने के बाद केंद्रों पर प्रशिक्षण शुरू हुआ।
राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य विजय वर्मा के मुताबिक, केंद्र पर उप प्रधान 47 और 462 परीक्षक नियुक्त हैं। इनमें से 40 उप प्रधान परीक्षक और 127 परीक्षक मौजूद रहे।श्री कृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 74 उप प्रधान परीक्षक और 745 परीक्षक नियुक्त किए गए है। 60 फीसदी उप प्रधान परीक्षक और 70 फीसदी परीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
सक्सेरिया इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य हरिराम बंसल ने बताया कि 69 उप प्रधान परीक्षक और 703 परीक्षक केंद्र पर नियुक्त किए गए है। इसमें 60 उप प्रधान परीक्षक और 600 परीक्षक मौजूद रहे।
..
कोट
बुधवार से चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रधानाचार्यों और मूल्यांकन केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर मूल्यांकन से जुडे़ जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी गई है। मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल फोन और बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
- जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस