फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खत्म होने के कगार पर मूल्यांकन... चार अप्रैल तक बढ़ी अवधि

Thu, 02 Apr 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म होने के कगार पर है। हालांकि परिषद ने मूल्यांकन कार्य की अवधि एक अप्रैल से बढ़ाकर चार अप्रैल तक कर दी है। जिले में अधिकांश कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद हैं अगले दिन बृहस्पतिवार को शत प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन हो जाएगा। इंटरमीडिएट में 10249 और हाईस्कूल में केवल 6921 कॉपियां जांचने को शेष रह गई हैं।
विज्ञापन

जिले के चार केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। बुधवार को जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की 4266 कॉपियां जांची गई। अब यहां केवल 3174 कॉपियां और बची है। शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज में 5962 कॉपियां जांची गई। 7075 कॉपी और जांचने को बची है। जीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 5670 कॉपियां जांची गई। यहां मूल्यांकन खत्म हो चुका है। इसी तरह श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में भी हाईस्कूल की 11352 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। यहां भी अब मूल्यांकन नहीं होना है। केवल इंटरमीडिएट में ही कॉपियां शेष बची है। विभाग का कहना है कि अगले एक दिन में शत प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा। जिले में हाईस्कूल में कुल तीन लाख 7797 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट में दो लाख 32 हजार 362 कॉपियां आवंटित हुई है। इसमें केवल 10249 कॉपियां जांचने के लिए शेष रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें