फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवाजंगल प्राथमिक विद्यालय हुए वा​र्षिकोत्सव में सम्मानित बच्चे-स्रोत स्कूल
विज्ञापन
टिनिच। परिषदीय विद्यालयों में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बुधवार को सल्टौआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अजगैवाजंगल पर प्रधानाध्यापक नीलम मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा पांच की छात्रा नेहा, शिवगी, अंशू, अदिती ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया वही छात्रा आदिती, रितिका, वैषणी ने वंदे मातरम पर गीत प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी। शिक्षक मनीष ने छात्रों को कविता सुनाई। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को प्रतीक चिह्न और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रजनीश मिश्र, प्रदुम्न पटेल, संतोष पांडेय, सौम्या यादव, शीला देवी, अनुज, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बेतौहा, पचलौरिया, शिवपुर, आमा, बदलूपुर धनघटी, अर्जुन बीरो आदि विद्यालयों में भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें