फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांव स्तर पर 252 डिजिटल लाइब्रेरी के लिए खरीदे जाएंगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की 252 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जहां स्थानीय इतिहास के साथ ही स्वतंत्रता की तमाम गाथाओं को बताने वाली पुस्तकें होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुकी महिलाओं के संघर्ष की कहानी के साथ ही शहीदों की जीवन गाथा और कवियों की पुस्तकें गांव के लोगों को पढ़ने के लिए मिल सकेंगी। लाइब्रेरी में उपकरण की खरीद पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि पहले चरण में जिले की 252 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। लाइब्रेरी बालकों एवं किशोरों की जागरूकता के लिए स्थापित हो रही है। गांव में बच्चों के अध्ययन के लिए पाठ्य सामग्री का चयन शासकीय एवं अन्य प्रकाशकों की 50 प्रतिशत पुस्तकों का होना है। इन पुस्तकों में स्थानीय भाषाओं के साहित्यकारों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र नायकों और शहीदों की जीवनी के साथ ही क्षेत्रीय लेखकों और कवियों की पुस्तकें रहेंगी। सीडीओ सार्थक अग्रवाल का कहना है कि प्रकाशकों का चयन जिला स्तर पर गठित कमेटी करेगी। इसके लिए प्रकाशकों से आवेदन मांगे गए हैं। पंचायत भवन में ही सभी सुविधाएं मुहैया होंगी।
-
लाइब्रेरी के लिए खरीदे जाएंगे उपकरण
जिले में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 10 करोड़ आठ लाख रुपये से फर्नीचर समेत अन्य उपकरण की खरीद की जाएगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से आपूर्ति के लिए फर्म नामित करने की कवायद शुरू की गई है। जल्द ही जिले के पंचायत भवन में युवाओं समेत अन्य को लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। उन्हें यहां किताबों के साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा भी मुहैया होगी। इसके लिए शासन स्तर से बजट का आवंटन किया जा चुका है।
विज्ञापन

-

लाइब्रेरी में ये उपकरण होंगे
गांव में स्थापित होने वाली प्रत्येक लाइब्रेरी में स्टडी टेबल, कंप्यूटर टेबल, 13-13 कुर्सियां, किताबें समेत कुल 25 फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही लाइब्रेरी शुरू करने की तैयारी की गई है। यहां किताबों के साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट आदि भी सुविधा दी जाएगी। जल्द से जल्द लाइब्रेरी शुरू करने के लिए अधिकारियों की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें