फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोशाला परिसर में बालू रखने पर ईओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के आदिशक्ति नगर वार्ड में कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत निर्माणाधीन गोशाला का अधिशासी अधिकारी (ईओ) कीर्ति सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में बालू फैली होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ईओ ने बताया कि नगर पंचायत में अब तक गोशाला न होने के कारण निराश्रित गोवंशों को पकड़कर दूसरे स्थानों पर भेजना पड़ता था, जिससे काफी दिक्कतें होती थीं। उन्होंने कहा कि गोशाला बनने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम किस्त की धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
परियोजना के तहत गोवंशों के लिए धूप, बारिश और ठंड से बचाव के लिए मजबूत आरसीसी ढांचे पर बड़े टिन शेड बनाए जाएंगे। इसके अलावा चारा रखने के लिए पक्की सीमेंटेड नाद, कर्मचारियों के लिए आवासीय कक्ष एवं प्रशासनिक कक्ष का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि गोशाला परिसर में बायोगैस संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा। इससे उत्पादित ऊर्जा का उपयोग परिसर में विद्युत आपूर्ति और आवश्यक उपकरणों के संचालन में किया जाएगा। साथ ही ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें