फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी निर्भीक होकर कराएं मतदान : कुमार

Wed, 25 Nov 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारी पूरी तरह से निर्भीक होकर मतदान कराएं। अगर कहीं पर किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका हो तो तुरंत सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन


वह नवीन मंडी पंचायत चुनाव में मतदान कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पीठासीन अधिकारी व कर्मचारी समय से मतदान की पूर्व संध्या पर ही बूथ पर पहुंच जाएं और अगले दिन निर्धारित समय से मतदान शुरू कराएं।

कहा कि एक मतदान  स्थल पर मतदाताओं की संख्या 500 से 600 के बीच होगी। मतपत्र जारी करते समय मतदाताओं से हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान अवश्य लें। मतदाता के बायें हाथ अमिट स्याही जरूर लगाई जाए।
विज्ञापन


सीडीओ सोबरन सिंह ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण और चुनौतियों वाला है। इसमे कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ काम करने की जरूरत है। इस दौरान कर्मचारियों ने बैलेट पेपर सहित कई तरह की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिसका अधिकारियों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें