बस्ती। कमिश्नर पीके सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधान सभा
निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की। कहा
कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने और शिकायत पंजिका बनाने को का
निर्देश दिया।
कंट्रोल रूम का नंबर न बता पाने पर सहायक निर्वाचन
अधिकारी के खिलाफ कमिश्नर ने नाराजगी जताई। साथ ही भ्रामक सूचना देने पर
सहायक निर्वाचन अधिकारी जगजीत वर्मा को पुनरीक्षण कार्य में संवेदनशीलता
बरतने की हिदायत दी।
कमिश्नर ने कहा कि मतदाता सूचियों के परिवर्धन
और विलोपन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता तथा सक्रियता के साथ करें। पुनरीक्षण
अभियान में लगे आठ अधिकारियों से उनकी कार्य प्रणाली की समीक्षा की।
कमिश्नर
ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अधिकतम 10 की संख्या में मतदाता
सूची परिवर्धन, अपमार्जन की सूचना दी जा सकती है। आयुक्त ने सभी तहसीलों
में कंट्रोल रूम की स्थापना और सक्रियता पर विशेष बल दिया।
कहा कि
कंट्रोल रूम निष्क्रियता और शिकायत पेटिका का न बनाया जाना खेदजनक और
दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हर हाल में शिकायत पंजिका बना लेने का निर्देश
दिया।
जिलाधिकारी अनिल कुमार दमेले ने बताया कि जनपद में मतदाता
सूची के पुनरीक्षण के लिए 1858 बूथ लेबिल अधिकारी तथा 123 सेक्टर अधिकारी
तैनात किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त चार से पांच सेक्टर पर एक जिला
स्तरीय अधिकारी तैनात व अन्य अधिकारियों के साथ कुल 10 अधिकारी लगे हैं।
बैठक में बताया गया कि एक जनवरी 2016 के आधार पर मतदाता सूची का प्रकाशन
पांच जनवरी को हाोना है।
कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि खादिम हुसैन
ने संदिग्ध बीएलओ को हटाने एवं मतदाता सूचियों को उपलब्ध कराने के लिए
ध्यान आकृष्ट किया। डीएम ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समीक्षा
बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ला, प्रेम
शंकर द्विवेदी एवं शिव कुमार समेत सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार उपस्थित
रहे।