फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोग्य मंदिर परसा लंगड़ा पहुंची एनक्वास टीम, किया मूल्यांकन

Sun, 26 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचडब्ल्यूसी के सात कार्यों का हुआ अंतिम असेसमेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्र सरकार की एनक्वास टीम शनिवार को सीएचसी सल्टौआ के अधीन संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा लंगड़ा पहुंची। इस दौरान प्रमुख सात बिंदुओं का अंतिम रूप से असेसमेंट किया गया। यदि मूल्यांकन रिपोर्ट मानक के अनुरूप मिला तो इस केंद्र को इनाम के रूप में निश्चित धनराशि मिलेगी।
टीम ने सेंटर पर उपलब्ध सेवाओं की गहनता से जांच कर कर्मचारियों से संवाद भी किया। तीन सदस्यीय टीम में डॉ. बाबा वजराला और डॉ. ब्रिंग और डॉ. मनोज भट्ट ने भौतिक असेसमेंट करते हुए सभी सेवाओं के बारे में संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। टीम ने सड़क, उपलब्ध दवाओं, टेलीकंसल्टेंट, साफ-सफाई, रिकार्ड का रीचेकिंग, परिवार नियोजन, आशा और एएनएम बैठक के साथ भवन से संबंधित अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण साथ जांच, गैर संचारी और संचारी रोग, ईएनटी सेवाओं समेत अन्य गतिविधियों को देखा और सीएचओ कौशल्या वर्मा से जानकारी हासिल ली। मेडिकल अफसर डॉ. मनीष, सीएचओ कोमल त्रिपाठी, बीसीपीएम सर्वजीत चौरसिया ने असेसमेंट कराया। इस दौरान बीपीएम विजय कुमार चौधरी, एएनएम मंजू, आशा और आशा संगिनी आदि मौजूद रहीं। जिला क्वालिटी परामर्शदाता एनक्वास बस्ती डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अंतिम रूप से असेसमेंट में सेंटर पास होने पर तीन साल तक इनाम मिलेगा। इनाम की धनराशि सेंटर के विकास और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन पर व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें