फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज: दो साल में होना था पूरा, सात साल बाद भी अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल बाद भी इंजीनियरिंग कॉलेज अधूरा
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट हथियागढ़ में 2016 में सपा सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात दी थी। यह करीब 45 करोड़ की लागत से तैयार किया जाना था। इसके निर्माण का जिम्मा सीएनडीएस को दिया गया है। कॉलेज का निर्माण 2018 में पूरा किया जाना था। लेकिन, निर्माण के नाम पर सात साल में अभी महज प्रशासनिक भवन का कार्य ही पूरा किया जा सका है।
जनपद में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हथियागढ़ स्थित पॉलीटेक्निक परिसर में इंजीनियरिंग कॉलेज का सात साल से निर्माण चल रहा है। करीब 11 एकड़ में निर्माणाधीन यह कॉलेज 2018 में पूरा किया जाना था। इसके बावजूद चार साल बाद भी यह अधूरा है। (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) सीएनडीएस बजट की कमी के चलते निर्माण धीरे होना बता रहा है। विभाग के अनुसार बजट निर्माण कार्य में रोड़ा बना हुआ है। अभी तक प्रशासनिक भवन, एक हॉस्टल और टाइप-एक आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गेस्ट हाउस व टाइप-दो से पांच तक के आवासीय भवन का निर्माण चल रहा है। दूसरे हॉस्टल की छत लगाने की तैयारी चल रही है। कॉलेज के संपर्क मार्ग का भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रुसा से धन मिलने में हो रही है देर
- इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण के लिए धनराशि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) से मिलता है। रुसा से धनराशि मिलने की प्रक्रिया जटिल है। इसलिए निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। अब तक करीब 32 करोड़ रुपये मिले हैं। निर्माण कार्य में सारी धनराशि खर्च की जा चुकी है।
दयाशंकर शुक्ला, परियोजना अधिकारी, सीएनडीएस
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें