बभनान। नगर पंचायत प्रशासन ने मंगलवार को हर्रैया तिराहे पर सड़क पटरी और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटाया। प्रशासन ने नाली से हटकर ठेला व दुकान लगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
लोहिया नगर वार्ड में भी सड़क व कुएं से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटवाते समय कोई विवाद न हो इसके लिए अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह मय टीम मुस्तैद रहीं। ईओ ने बताया कि आगे भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। संवाद