बस्ती। शहर में सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन बस्ती तिराहे से नये सब्जी मंडी तक सड़क पटरियों से जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों में खलबली रही।
शाम करीब पांच बजे नपा टीम रेलवे स्टेशन तिराहे पर पहुंची। यहां सड़क किनारे और पटरियों पर अतिक्रमण किए लोगों को हटाया गया। जिन ठेले के कोई वारिश नहीं थे उसको लादकर नपा टीम ले गई। इससे खलबली रही। वहीं अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों ने सड़क पटरी पर अवैध तरीके से निर्माण भी कर लिया था। संवाद