फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अतिक्रमण व गन्ना लदे वाहनों से कस्बे में रोजाना लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे के सभी प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। यह सिलसिला देर रात तक देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या का प्रमुख कारण सड़कों के किनारे अतिक्रमण व वाहनों को बेतरतीब खड़ा करना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर में नगर पंचायत के गौर रोड से पेट्रोल पंप तिराहा, हर्रैया तिराहे से लेकर करनपुर तिराहा, स्टेशन चौराहे से लेकर चीनी मिल गेट व विजयनगर चौराहे से लेकर लक्ष्मी बाई वार्ड में सभी प्रमुख सड़कों पर गन्ना लदी गाड़ियां व अन्य व्यावसायिक वाहन लंबी कतार में खड़े रहे। इस दौरान स्कूल बस व छोटी गाड़ियाें से चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कस्बे के अभिषेक कुमार, विजय वर्मा, राजेश नारायण, प्रिंस तिवारी, विवेक आदि ने बताया कि गन्ने का सीजन होने पर जाम की समस्या बढ़ जाती है। जाम लगने पर न तो चीनी मिल के कर्मचारी दिखते हैं और न ही स्थानीय गोंडा जिले की चौकी व बस्ती जिले की पुलिस चौकी के कर्मी इसके चलते जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें