रुधौली ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक संगठन के लोग।संवाद
रुधौली। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार से रोजगार सेवकों ने आठ सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने किया। रोजगार सेवक संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश चंद्र चौधरी ने बकाया मानदेय का मुद्दा उठाया। साथ ही मनरेगा योजना के अलावा मिशन अंत्योदय, ईज ऑफ लिविंग, पंचायत चुनाव और डिजिटल सर्वे जैसे कार्यों का पारिश्रमिक दिलाने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष अमित किशोर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इसमें गुणवत्ता युक्त एंड्रॉइड फोन, सर्वे पूरा होने तक डाटा पैक उपलब्ध कराने, एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे का बकाया भुगतान, आकस्मिक दुर्घटना व सुरक्षा बीमा और विषैले जीव-जंतुओं के आघात से होने वाली अप्रिय घटनाओं पर तत्काल सरकारी सहायता की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम करन यादव, राजेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, अखिलेश चौधरी, गायत्री देवी, साधना मिश्रा, अनिल चौधरी, प्रमोद कुमार, फूल चन्द्र, राकेश, दिनेश कुमार, अजय चौधरी, बृजेश कुमार, जय प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद