फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ से नाराज रोजगार सेवकों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बीडीओ की अभद्रता से नाराज होकर ब्लाक कार्यालय के सामने धरने बैठ प्रदर्शन करते रोजगार सेवक
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के रोजगार सेवकों ने बीडीओ राजेश सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहंता यादव के नेतृत्व में ब्लाॅक कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर विरोध जताया। रोजगार सेवकों ने ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने कहा है कि उनकी नियुक्ति मनरेगा कार्यों के लिए हुई है, मगर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी रोजगार सेवक ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री, क्राॅप सर्वे के साथ अन्य कार्यों के अलावा पिछले आठ माह से मानदेय बकाया होने के बाद भी एसआईआर में सहयोग कर रहे। इसके बावजूद बीडीओ रामनगर राजेश सिंह की ओर से वार्तालाप में अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा। रोजगार सेवकों को मानदेय भी नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि बीडीओ ने रोजगार सेवक मुकेश चौधरी से नाराजगी जताते हुए अभद्रता की है।
उधर, बीडीओ राजेश सिंह ने बताया कि छितिरगांवा में एसआईआर में लगी बीएलओ के सहयोग के लिए रोजगार सेवक मुकेश को फोन किया गया था। अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की बात निराधार है। बकाया मानदेय के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों की शिकायत मिली है। बीडीओ से बात कर समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो उच्चाधिकारियों से भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें