फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 160 सड़कों की नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 26 करोड़

Fri, 27 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
घरसोहिया गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के गांवों के संपर्क मार्गों की हालत जल्द बदल जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त की गई है। नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही फर्म कार्य शुरू करवा देगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय निर्माण खंड) ने 160 सड़कों के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। यह सड़कें हर्रैया, कप्तानगंज और महादेवा विधानसभा क्षेत्र की हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराया था, मंजूरी के लिए विभाग शासन में भेजा था। वहां से मंजूरी और धनराशि अवमुक्त होने के बाद विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई। अब टेंडर फाइनल हो गया है। संबंधी फर्म को जल्द ही वर्कआर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
बताया गया कि सड़क बनने से आवागमन काफी सुगम होगा। गांव के लोगों को मुख्यालय और मुख्य मार्ग तक पहुंचने में आसानी होगी। विभाग के अनुसार, 160 सड़कों के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। इस रकम से जिले के सौ से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग के सामान्य मरम्मत यानी की नवीनीकरण के साथ ही सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा। वहीं, काम शुरू करने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से हर्रैया क्षेत्र में 84, महादेवा विधानसभा में 48 और कप्तानगंज विधानसभा 28 सड़कों की सामान्य मरम्मत के साथ ही नवीनीकरण की स्वीकृति मिली है। कुल 186 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। एक्सईएन प्रांतीय खंड संजीव कुमार ने बताया कि सभी सहायक अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टेंडर कार्य पूर्ण करवा लिया गया है। जल्द ही कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
घरसोहिया गांव में 900 मीटर सड़क मरम्मत कार्य शुरू
सदर ब्लॉक के घरसोहिया गांव में 900 मीटर खराब सड़क की दशा सुधारने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-वन के तहत होगा। नारंग रोड से घरसोहिया चौराहा होते हुए सरकारी ट्यूबवेल प्रजापति मोहल्ला होकर झलकटिया तक सड़क बनेगी और नाली का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्देश सिन्हा ने मांग उठाई थी। एक्सईएन अवधेश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें