- साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण (आईटीआई) केंद्र कटरा में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें हाईस्कूल से बीटेक तक के युवाओं को रोजगार का मौका दिया जाएगा। 350 पदों पर देश की छह नामी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार के आधार पर चयन करेंगी। कंपनियां चयनित अभ्यार्थियों को योग्यतानुसार 10661 से 23740 रुपये तक की मानदेय देंगी।
आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (समस्त ट्रेड), पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल प्रोडक्शन, बीटेक के मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ट्रेड के अभ्यर्थी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 30 साल तक के युवा शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचानपत्र, फोटा व बायोडाटा लेकर सुबह 10 बजे से रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।
इसमें डिक्सान टेक्नोलॉजी, भारत शीट लिमिटेड, एक्साइड इंडस्ट्रीज, राने एनएसके स्टीयरिंग, जेबीजे कंपनी, असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड कंपनी हिस्सा लेंगी।