फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कल से फिर शुरू होगा ब्लॉकों में रोजगार मेले का आयोजन

Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
26 को कटरा आईटीआई में लगेगा प्रथम रोजगार मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीपीएमयू) के तहत सभी ब्लॉकों पर 26 फरवरी से 15 मार्च तक रोजगार मेले का आयोजन होगा।
डीपीएमयू के जिला समन्वयक गोविंद कुमार ने बताया कि योजना का द्वितीय चरण शुरू हो रहा है। जिले के युवक और युवतियों को विभिन्न कंपनियों में सेवायोजित कराने के लिए संबंधित कंपनी के भर्ती अधिकारी रोजगार मेले में हिस्सा लेंगे। साक्षात्कार के माध्यम से रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 से 35 साल के अभ्यर्थी शैक्षिक व तकनीकी प्रमाणपत्र, बायोडाटा एवं फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ 10:00 बजे रोस्टर अनुसार चयनित स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। प्रथम रोजगार मेला का आयोजन 26 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें