राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल एवं जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि छठवें वेतन आयोग की अभी तमाम वेतन विसंतियां लंबित है। कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान भत्ता नहीं दिया गया। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने वाली है।
राज्य सरकार निरतंर कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है, जिसे अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभी को संबोधित करते डाक्टर जमाल अहमद, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रिएल के संरक्षक अशोक कुमार मिश्र, तिलकराम दुबे, अजीत सिंह, अखिलेश पाठक, रामसुमेर, उमेश सिंह, मनोज यादव, अभियंता एपी सिंह, सुभाष मिश्र ने कहा कि इस सरकार से लंबी लड़ाई के लिए एक जुट होने का समय आ गया है।
संतकुमार नंदन, दीपमणि शुक्ल, प्रमोद शुक्ल, विमल आनंद, संतोषकुमार राव, श्याम बिहारी, प्रभुनाथ चौबे, प्रतापनरायन शुक्ल, मोहम्मद कलीम, परमात्मा प्रसाद, कौशल चौधरी, रामसहाय यादव, सुग्रीव भारती, राकेश सिंह, जयराम यादव, घनश्याम, लालचंद्र वर्मा, उमेश वर्मा, विशाल सिंह, रियाजत अली, राजेश यादव, विश्वदेव दुबे सहित अन्य मोटर साइकिल रैली में शामिल रहे।