फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार माह से नहीं मिला मानदेय कर्मचारियों ने बयां किया दर्द

विज्ञापन
डीएम कार्यालय के समक्ष मानदेय न मिलने पर विरोध जताते आउटसोर्स कर्मचारी स्रोत कर्म
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे आउटसोर्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने मानदेय का भुगतान न होने से नाराज होकर मंगलवार को डीएम और सीएमओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और मांगों का संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का आरोप है कि वह लोग सीएचसी और पीएचसी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। चार माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि बजट के अभाव में भुगतान रुका हुआ है। बजट आते ही बकाया मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा।
इनकी तैनाती सीएमओ के अधीन विभिन्न सीएचसी और पीएचसी पर वार्ड ब्वॉय, स्वीपर/चौकीदार, वार्ड आया व माली के पद पर की गई है। इन कर्मियों को नौ से 15 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेष गुप्ता ने बताया कि नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक का मानदेय कर्मियों को नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में जाकर मानदेय भुगतान न किए जाने की शिकायत किया गया। डीएम व सीएमओ को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। इस दौरान अनिल मौर्या, प्रमोद पाठक, मंसूर आलम, शिव बहाल, सतेंद्र, सत्य प्रकाश गौड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें