फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बसपा ओबीसी सामाजिक भाईचारा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी ओबीसी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय समीक्षा बैठक हल्लौर नगरा गांव में आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी समाज के लोगों को बहुजन समाज पार्टी से अधिक से अधिक जोड़ने तथा बसपा सरकार के कार्यकाल में ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहन मायावती के संदेश को जनता तक ले जाए और बूथ स्तर के तैयारियों की नियमित समीक्षा करते रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल, ओबीसी सामाजिक भाईचारा के जिला संयोजक केसी मौर्य ने बसपा सरकार के दौरान ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर केपी राठौर, अनूप कुमार, गोंड महेश चंद्रवंशी, दीपलाल भारती, उमाशंकर राव, आनंदपाल, शत्रुघ्न यादव, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, चौधरी राम सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें