फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीडीए जन चौपाल में सामाजिक ताने-बाने को बचाने पर जोर

Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से रविवार को जिलाध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पुराना डाकखाना मुहल्ले में पीडीए जन चौपाल और जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में सामाजिक ताने-बाने पर हमला हो रहा है। पर्व त्योहार जिसे हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते थे अब उन त्योहारों को संपन्न कराने में प्रशासन का पसीना छूटता है। ये स्थितियां खतरनाक हैं। हमें पीडीए के जरिए अपनी गंगा तहजीब को बचाए रखना होगा। कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षकों को अपनी विशेष भूमिका निभानी होगी।
डॉ. सुरेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि सामाजिक सरोकार और संबंधों की रक्षा, स्वस्थ वातावरण के सृजन का दायित्व भी सरकार का है। अब शिक्षकों को यह दायित्व निभाना होगा कि आपस का सौहार्द बिगड़ने न पाए।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ हमें सामाजिक संबंधों की रक्षा का दायित्व निभाना होगा जिससे नई पीढ़ी किसी धर्म विशेष से नफरत की जगह सौहार्द बनाए रखना सीखे। संचालन संतोष प्रजापति ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजाराम यादव, विजय कुमार, मुकुल चंद श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, रामचंद्र निषाद, विकास निषाद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें