बस्ती। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान कराने के उद्देश्य से सोमवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल देश सेवा के लिए समर्पित किए हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो भी समस्याएं आज प्रस्तुत हो रही हैं, उनका गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल देविंदर गुहानी ने किया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र सिंह, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।