फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शरदकालीन गन्ना बुवाई से होगा ज्यादा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली के तहत गन्ना क्रय केंद्र करहली बहादुरपुर कुसौरा गांव में सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय ने कृषक गोष्ठी की। उन्होंने कृषकों से अपील की कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ने की बुआई करें।
विज्ञापन

सरकार की मनसा के अनुरूप सह फसली खेती भी करें। ताकि किसानों की आय दोगुनी हो। इस समय गन्ना बुवाई के साथ सह फसल में बैंगन, लोबिया, टमाटर, मूली, राजमा, चुकंदर, धनिया, मेथी, सोवा, आलू, प्याज, लहसुन, गोभी, पालक, सरसों आदि की बुवाई भी कर सकते हैं। यदि किसान ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें तो लागत कम आएगी और उत्पादन अधिक होगा।
इस समय गन्ने की फसल गिरती नहीं है। जंगली जानवरों से फसल को नुकसान भी कम होता है। सिंचाई पर लागत कम आती है। अंबिका चौधरी, राघवेंद्र पांडेय, हरिप्रसाद मौर्य, जमुना यादव, प्रहलाद यादव, जमुना प्रसाद, शिवपूजन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें