फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समय से योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

Thu, 12 Jun 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन सभाकक्ष में सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। उपाध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने शिथिलता बरतने पर अधिकारियों काे कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड-4 के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन ने बताया कि नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य लगभग पूरा करा लिया गया है। 16 जून से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए मिनी किट आ चुकी है। क्षेत्रीय कृषि गोदामों से अनुदानित बीज का वितरण किया जा रहा है।
सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक सदर प्रतिनिधि मो. सलीम, हर्रैया के सरोज मिश्रा, महादेवा के फूलचंद्र श्रीवास्तव, डाॅ. वीआर मौर्य, भानुप्रताप त्रिपाठी, सुधीर कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें